Monday, March 3, 2014

चुनावी गीत

नीतीश की गन्दी बात

खाली पीली सेक्यूलर का चोंगा ओढ़ लिया रे
टीचर की जगह सबको खि‍चड़ी थमा दिया रे
विशेष राज्य के मुद्दे से सरकार बनाई
केन्द्र का पैसा भी वापस कर दिया रे
थाली खूब पीटा
गाली खूब दिया
दारू खुब बेचा
फिर भी किया विश्चासघात
गन्दी बात, गन्दी गन्दी गन्दी गन्दी गन्दी बात ।

रामविलास की टंग  टंग

तुने छोड़ा साथ यार, हमने लपका हाथ यार
टंग टंग टंग टंग
सुन के मोदी की बात, चल पड़े है उनके साथ
टंग टंग टंग टंग
ना दौड़ा भागी करना, है मुझे अब सुधरना
फिर कांग्रेस का साथ दे  के गर्त में ना गिरना
साथ में लेकर चिराग चल दिये है मोदी साथ
टंग टंग टंग टंग

भाजपा के बन्दे

बन्दे हैं मोदी के, हम सब साले चोर
हिन्दू की ये आंधी, अब चली है चारो ओर
भगवा का है चोला, लाठी का है जोर
अपने हाथो से मोदी को पीएम बनाए हम ।


लालू की अटरि‍या

हमरे तबेले में, आजा रे बिलसवा
भैसींया की चाय तनिक होई जाए – 2

दिल्ली में बैठे पिया, करे साठा गांठी
बहुत सीट मांगे पिया, बनावे ना साथी
करे बातें शान की ।

आजा बिहार, जिताई दू चुनाव
जदयू को मजा आज चखाई दे

हमरे तबेले में, आजा रे बिलसवा

भैसींया की चाय तनिक होई जाए – 2

No comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रिया सादर आमंत्रित हैं